Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

मांगे पूरी होने पर चलकुशा में 13 सुत्री मांगों को लेकर हो रहे अनिश्चितकालीन धरना को किया गया समाप्त।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग/चलकुशा : प्रखंड के समक्ष पूर्व विधायक जानकी यादव 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे. धरना प्रदर्शन के 36 में दिन जनता की फैसला नामक रैली में जनता के आग्रह पर धरना प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा किया। धरना प्रदर्शन में आए हुए लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि हमारी 13 सूत्री मांगों में से लगभग की मांगे पूरी हो चुकी है इसलिए जनता के आग्रह पर धरना

प्रदर्शन समाप्त कर रहे हैं. धरना समाप्त करने के बाद अपने समर्थकों के साथ जल मीनार चलकुशा पहुंचे तथा वहां से पावर सबस्टेशन पैदल गए. मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि केदार यादव समाजसेवी बिंदेश्वर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी, मुखिया कुमार अंशु, सुखदेव यादव, आलोक सिंह, युवा समाजसेवी अनुज रवि, परवेज आलम, भुनेश्वर स्वर्णकार, किशोरी पांडेय, आलम अंसारी, अफजल अंसारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button