Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदुनियादेश

महेश प्रसाद मंडल बने दुर्गापूजा शोभा समिति के अध्यक्ष ……

महेश प्रसाद मंडल बने दुर्गापूजा शोभा समिति के अध्यक्ष ......

महेश प्रसाद मंडल बने दुर्गापूजा शोभा समिति के अध्यक्ष ……


संवाददाता: ईश्वर यादव

बरकट्ठा :- जीटी रोड स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंद्रजीत प्रसाद ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से शोभा समिति का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष महेश कुमार मंडल उपाध्यक्ष सरयू साव सचिव रुपेश गुप्ता उपसचिव प्रवीण कुमार पाण्डेय कोषाध्यक्ष विनोद साव उपकोषाध्यक्ष नरेश मंडल को बनाया गया।

वहीं सुसैन पाण्डेय संजय राम समेत दस लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। साथ ही समिति में छह नये सदस्यों को जोडा गया ताकि दुर्गापूजा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराया जाय। पूजा समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव के मुताबिक पूजा समिति में पूर्व चयनित सदस्य ही रहेंगे इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया। पूजा समिति समिति अध्यक्ष रामखेलावन यादव ने कहा कि दुर्गापूजा सरकारी गाइड लाइन के तहत मनाया जाएगा।इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। बैठक में जागेश्वर यादव, पितंबर नायक,अशोक गुप्ता,टुकलाल महतो,धीरज गुप्ता, प्रकाश साव,रवि गुप्ता, आलोक कुमार, समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button