Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

महेशमुंडा चौक पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार! प्रसूता को ले जा रही कार में 407 ने मारी जोरदार टक्कर, चालक-खलासी की भीड़ ने की पिटाई l

गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित महेशमुंडा चौक पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रहे 407 मालवाहक वाहन ने आगे चल रही ऑल्टो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

महेशमुंडा चौक पर मौत बनकर दौड़ी रफ्तार! प्रसूता को ले जा रही कार में 407 ने मारी जोरदार टक्कर, चालक-खलासी की भीड़ ने की पिटाई

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग स्थित महेशमुंडा चौक पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रहे 407 मालवाहक वाहन ने आगे चल रही ऑल्टो कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑल्टो कार में एक प्रसूता महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान महेशमुंडा चौक के पास पीछे से आ रही 407 ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित बच गए।

हादसे के बाद 407 वाहन का चालक और खलासी मौके से भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और आक्रोशित भीड़ ने उनकी पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ के चंगुल से चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला तथा उन्हें अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटाने के बाद यातायात को सामान्य कराया गया।

Related Articles

Back to top button