महिला आरक्षण को लेकर गिरिडीह में उबाल, कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन l
गिरिडीह में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। शहर में महिलाओं द्वारा “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया

महिला आरक्षण को लेकर गिरिडीह में उबाल, कांग्रेस के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। शहर में महिलाओं द्वारा “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कांग्रेस पर संसद में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को पारित नहीं होने देने का आरोप लगाया और इसे महिलाओं के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला भी दहन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. विनीता ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं मिलना देश की आधी आबादी के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के लागू होने से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होती और उन्हें निर्णय लेने का अवसर मिलता।
उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहती है, जबकि मोदी सरकार लगातार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है।

इस मौके पर प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, संजू देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी, सरिता शर्मा, बबली साव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथुन चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद समीर दीप, देवराज, सुरेश मंडल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषणा की गई कि आगामी 25 अप्रैल को रांची के मोराबादी मैदान में प्रदेश भर की महिलाएं महिला आरक्षण बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।



