Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेश

महासम्मेलन को लेकर भारत जकात मांझी परगना महल की बैठक —

महासम्मेलन को लेकर भारत जकात मांझी परगना महल की बैठक —

बरकट्ठा : आगामी महासम्मेलन के तैयारी को लेकर भारत जकात मांझी परगना महल की बैठक बरही प्रखंड के अन्तर्गत रानीचुवां पंचायत के कुटमा फुटबॉल मैदान में आयोजित की गई। अध्यक्षता धनी मुर्मू एवं संचालन मुनालाल सोरेन ने किया बैठक में मुख्य आतिथि जिला सचिव बाबुलाल हेम्ब्रम मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि ने कहा की आगामी तीन,चार अप्रैल को बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सूर्यकुंड में महासम्मेलन आयोजित की जाएगी जिसमें सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।बैठक में पंचायत स्तरीय अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष का चयन किया गया। बैठक में बरकट्ठा प्रखंड अधयक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू,समाजसेवी,दिनेश बास्के, सुखदेव बास्के,दासो मुर्मू, कन्हैया बेसरा, टाटीझारीय प्रखंड से सुरेश मुर्मू, साहेबराम मरांडी,सुरेन्द्र हेम्ब्रम, चुरचू प्रखंड से जितु मरांडी,बरही प्रखंड से हरीलाल हांसदा,बाबुलाल मुर्मू, जिबलाल मुर्मू ,धनेश्वर मुर्मू ,सोनाराम हांसदा ,शिवराम बास्के , राजेन्द्र बास्के ,लालजी मुर्मू ,महेंद्र बास्के, बलदेव बास्के,रामसहाय सोरेन, हिरालाल बास्के समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button