महज 50 रुपये की उधारी के कारण अनाउल अंसारी को उतारा मौत के घाट एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गाँव में 31 अगस्त 2025 की शाम को मात्र 50 रुपये के बकाया को लेकर एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि उसमें खून की नदियाँ बह गईं।

महज 50 रुपये की उधारी के कारण अनाउल अंसारी को उतारा मौत के घाट एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गाँव में 31 अगस्त 2025 की शाम को मात्र 50 रुपये के बकाया को लेकर एक मामूली विवाद इतना बढ़ा कि उसमें खून की नदियाँ बह गईं। मृतक मकसूद अंसारी ने अपने मित्र अनाउल अंसारी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। अनाउल घायल अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक ने अनाउल से 200 रुपये कर्ज लिया था, जिसे अनाउल ने 150 रुपये चुका दिए थे, मगर बचा हुआ 50 रुपये का बकाया विवाद की जड़ बना। मामला इतनी तेजी से बिगड़ा कि विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया। वारदात के बाद पूरे गाँव में दहशत फैल गई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, जिसकी अगुवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर ने की। 1 सितंबर को पुलिस ने अशगन्दों जंगल से आरोपी मकसूद अंसारी को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल किया गया खूनी चाकू बरामद किया। इस हत्या के मामले में बेंगाबाद थाना में कांड संख्या-130/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यहाँ केवल 50 रुपये के लिए हुई इस भयावह घटना ने बड़े पैमाने पर चिंता और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे छोटी-छोटी चीजें बड़ी दुर्घटनाओं का रूप ले लेती हैं। यह जानकारी बरवाडीह स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीत वाहन उरांव ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी मौके पर बेंगाबाद थाना प्रभारी थे मौजूद।




