भीषन गर्मी को देखते हुए हरिना मुक्तेश्वर धाम मे शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के द्वारा टैंकर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।
कोल्हान के प्रसिद्ध हरिना मंदिर मुक्तेश्वर धाम में 15 जून से आयोजित पांच दिवसीय रोजो संक्रांति मेले में , भीषण गर्मी एवं हिटवे को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल उपलब्ध l

भीषन गर्मी को देखते हुए हरिना मुक्तेश्वर धाम मे शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के द्वारा टैंकर लगाकर श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
कोल्हान के प्रसिद्ध हरिना मंदिर मुक्तेश्वर धाम में 15 जून से आयोजित पांच दिवसीय रोजो संक्रांति मेले में , भीषण गर्मी एवं हिटवे को देखते हुए श्रद्धालुओं के बीच शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के द्वारा अपने कॉर्पोरेट एवं सामाजिक दायित्व,,सीएसआर,, के तहत शुद्ध पेयजल की टैंकर उपलब्ध कराकर, पेयजल पिलाया गया।

ताकि इस भीषन गर्मी में, बाबा मुक्तेश्वर धाम की दर्शन करने,ओर मेला घूमने पहुंच रहे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान सह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के सीईओ सत्यानंद झा ने कहा कि हरिना मुक्तेश्वर धाम में रोजो संक्रांति के मेले में झारखंड के आलावा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, से काफी संख्या में भक्तों एवं श्रद्धालुओं पहुंचते हैं।

जिसको देखते हुए शाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवा कर कंपनी अपना सामाजिक दायित्व के निर्वहन के लिए प्रतिबद्ध रही है।





