झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के सौजन्य से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के सौजन्य से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद के सौजन्य से एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
धनबाद खबर 24 न्यूज नेटवर्क
धनबाद: निरसा प्रखंड अंतर्गत पलारपुर पंचायत के रतनपुर लुकुईडीह फुटबॉल मैदान एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पलारपुर पंचायत के मुखिया अपर्णा देवी के द्वारा आयोजित टूर्नामेट का शुभारंभ किया गया !
वही मुखिया अपर्णा देवी ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा की जा रही यह एक बहुत ही अच्छी पहल है इसके तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा!
वहीं मौके पर मौजूद पंडरा उच्च विद्यालय के शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपने प्रतिभा को प्रदर्शित कर प्रखंड स्तर से राज्य स्तर के प्रतियोगिता में भी खेल सकते है!
वहीं मौके पर सिमरन कुमारी नमक एक खिलाड़ी ने सरकार के इस पहल को काफी सराहना की !