Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह जमुआ प्रखंड के पोबी गांव में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

भीषण सड़क हादसा: दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के पोबी गांव में बीती रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पोबी निवासी रोहित तुरी, पिता–बालेश्वर तुरी, और चंदन तुरी, पिता–दिनेश तुरी, के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी काम से जमुआ गए थे और देर रात बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। पोबी मोड़ से कुछ दूरी पर उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से जोरदार टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सहित दोनों युवक करीब 30 फीट दूर जा गिरे और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, जमुआ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button