Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

फीस व एडमिशन शुल्क को लेकर संत जोसेफ स्कूल में हंगामा, सैकड़ों अभिभावकों का धरना

गिरिडीह के संत जोसेफ स्कूल में फीस और एडमिशन शुल्क समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

फीस व एडमिशन शुल्क को लेकर संत जोसेफ स्कूल में हंगामा, सैकड़ों अभिभावकों का धरना

गिरिडीह मनोज कुमार

गिरिडीह : गिरिडीह के संत जोसेफ स्कूल में फीस और एडमिशन शुल्क समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर अभिभावकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों से प्राचार्य से मिलने की कोशिश कर रहे अभिभावकों को निराशा हाथ लगी, क्योंकि प्राचार्य लगातार अनुपस्थित रहे।

शुक्रवार को भी सुबह से ही सैकड़ों अभिभावक स्कूल गेट पर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी की। लगभग 400 से 500 की संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने स्कूल गेट के सामने धरना दे दिया, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

इससे पहले गुरुवार को भी बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे थे और स्कूल प्रबंधन तथा प्रिंसिपल के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। स्थिति को संभालने के लिए पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में स्कूल सेक्रेटरी और अभिभावकों के बीच जमीन पर बैठक कराई गई, जिसमें वार्ड 6 के पार्षद संजीव कुमार भी मौजूद रहे। हालांकि लंबी चर्चा के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका और केवल आश्वासन देकर मामला टाल दिया गया।

अभिभावकों का गुस्सा मुख्य रूप से वर्तमान प्राचार्य के रवैये को लेकर है। उनका कहना है कि पूर्व प्राचार्य अभिभावकों से सीधे संवाद करते थे, लेकिन वर्तमान प्राचार्य के व्यवहार से सभी परेशान हैं। इसी को लेकर प्राचार्य को हटाने की मांग तेज हो गई है और नारेबाजी भी उग्र होती जा रही है।

वहीं, एक और गंभीर आरोप सामने आया है कि स्कूल का अभिभावक व्हाट्सएप ग्रुप हैक कर लिया गया है। अभिभावक इस मामले में भी स्कूल प्रशासन पर ही सवाल उठा रहे हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

फिलहाल पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्कूल प्रबंधन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इन आरोपों पर स्कूल प्रशासन कब और क्या प्रतिक्रिया देता है, और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान कैसे निकलता

Related Articles

Back to top button