भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति द्वारा आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मोत्सव जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
निरसा सोमवार को भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति के द्वारा निरसा पंजाबी मिलन के प्रांगण में आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मोत्सव जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया

भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति द्वारा आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मोत्सव जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया
निरसा : सोमवार को भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति के द्वारा निरसा पंजाबी मिलन के प्रांगण में आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मोत्सव जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया गया । आगामी 15 अगस्त तक पतंजलि परिवार पूरे धनबाद जिला में वृक्षारोपण एवं औषधीय पौधों का वितरण करेगी, एवं उसकी देखभाल की व्यवस्था करेगी । पेड़ से ही जीवन है, आयुर्वेद को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प आचार्य बालकृष्ण जी का है जिसे पतंजलि परिवार पूरा करने का प्रयास कर रही है ।

जिला संयोजक मनजीत सिंह ने कहा की आचार्य बालकृष्ण जी ने आयुर्वेद को पुनर्जीवित करने का कार्य किया हैं और आज आयुर्वेद के माध्यम से भारतवासी अपने स्वास्थ्य का देखभाल कर रहे हैं । आने वाले समय में आयुर्वेद ही आपको स्वस्थ रख सकता है । कोरोना कल में जो भी आयुर्वेद के माध्यम से अपना देखभाल किया जैसे गिलोय तुलसी एलोवेरा आंवला का सेवन किया वह कोरोना से बच गए और जिन्होंने अंग्रेजी दवा का सेवन किया वे अस्पताल गए और क्या हुआ वह सबके सामने है । वह आज भी विचलित करने के लिए काफी है । ,पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी द्वारा जो आयुर्वेद की जानकारी हम लोगों को दी जाती है हमारे योग शिक्षक अपने योग कक्षाओं में और धनबाद के प्रत्येक प्रखंड में लोगों को उसके माध्यम से जागरूक करते हैं । जिला प्रभारी रविंद्र प्रधान ने औषधिये पौधों के बारे में विशेष जानकारियां दी एवं बालकृष्ण जी के द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की । मुख्य योग शिक्षक मनोज सिंह ने गिलोय एलोवेरा हरसिंगार पारिजात तुलसी नीम पीपल हर जोड़ सहजन सहित अन्य औषधीय पौधों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी ताकि लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से विशेष लाभ मिल सके । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रंजीत कुमार साहू तरुण कुमार विजय कुमार विशाल हर-हर आए आर्य विपिन सिंह अखिलेश्वर पोद्दार राजकुमार शाह नबा कुमार मांझी जसपाल सिंह जगदीश कुमार बीड, पंकज दारूका हराधन पाल, वर्षा कुमारी, सोनिया कुमारी सीमा माझी मधु गोयल राखी कुमारी ज्योत्सना पाल निर्मला देवी विमला देवी निशा भारती का मुख्य रूप से योगदान र



