Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

भारतीय मजदूर संघ की क्षेत्रीय इकाई कर्मचारी संघ का अधिवेशन प्रधान कैफिटेरिया हजारीबाग में संपन्न हुआ l

हजारीबाग

झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ, संबद्धता-भारतीय मजदूर संघ की हजारीबाग क्षेत्रीय इकाई कर्मचारी संघ का अधिवेशन , शनिवार को प्रधान कैफिटेरिया नियर आनंदा कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें सर्व प्रथम नवीन कुमार सिन्हा, जिला अध्यक्ष हजारीबाग,भारतीय मजदूर संघ , श्रीमती मनोरमा सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,भा म संघ झारखंड श्री संतोष साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भा म संघ एवं श्री चंदन प्रसाद प्रदेश अध्यक्ष झारखंड राज्य सहकारी बैंक कर्मचारी संघ के द्वारा भारत माता चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्ज्वलित करते हुए अधिवेशन का उद्घाटन किया गया ।
जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा एवं संचालन मनीष कुमार के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में श्री संतोष साहू, कार्यसमिति सदस्य भा म संघ झारखंड प्रदेश द्वारा कहा गया कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र का सबसे बड़ा संगठन है। भारतीय मजदूर संघ का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र हित उद्योग हित मजदूर हित का नारा है।
जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा जी के द्वारा अध्यक्षता भाषण देने के उपरांत मनोरमा सिन्हा कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ, झारखंड प्रदेश को चुनाव अधिकारी की घोषणा की गई। मनोरम सिन्हा चुनाव अधिकारी के द्वारा नई हजारीबाग क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा की गई । उस कमेटी को अधिवेशन में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के द्वारा भारत माता की जय जयकार करते हुए सर्व सम्मति से घोषणा की गई। इस अधिवेशन में मुख्य रूप से राकेश कुमार,अमित आनंद,कमलेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता,राजीव कुमार, राहुल कुमार रजक,निखिल बंका, मुकेश कुमार साह,तिलक देव कुमार, संजय कुमार दीपक कुमार शर्मा सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button