किरण पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय शिबू सोरेन की जीवनी पर परिचर्चा का आयोजन
कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में झारखंड के नायक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

किरण पब्लिक स्कूल में स्वर्गीय शिबू सोरेन की जीवनी पर परिचर्चा का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल में झारखंड के नायक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के अध्यक्ष अशोक सिंह , निदेशक राजीव रंजन सिंह एवं प्राचार्य राघव भोक्ता ने दिवंगत शिबू सोरेन के फोटो पर माल्यार्पण करके किया ।

इस परिचर्चा में वर्ग सप्तम से दसवीं तक के चालीस से अधिक छात्र – छात्राओं ने उनकी जीवनी एवं योगदानों पर प्रकाश डाला । इनमें से प्रिया कुमारी , सौम्या गुप्ता , इशरत जहाॅं , इफा जावेद , रेहान कादरी, सुमति कुमारी इत्यादि ने दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन ने आदिवासियों एवं पिछडे़ वर्ग की जनता के लिए जो संघर्ष किया। उन्होंने महाजनी प्रथा, ज़मीन खोरों और सामंत किसानों की मनमानी से मुक्ति दिलवाई।

इस विषय पर बच्चों ने विस्तृत रुप से अपने अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम को करीब 400 बच्चों ने देखा और सुना। कार्यक्रम लगभग दो घंटे तक चला । इस कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्ताव रखा कि दिशोम गुरु को उनके संघर्ष एवं आदिवासियों को हक दिलवाने में अहम भूमिका रही।अतः उनकी जीवनी को सी.बी.एस.ई . के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि बच्चे पढ़े और प्रेरित हों ।

साथ ही विद्यालय के बच्चों एवं चेयरमैन ने दूसरा प्रस्ताव रखा कि दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को भारत रत्न व नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए भारत सरकार अनुशंसा करें । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक राजीव रंजन सिंह , प्राचार्य राघव भोक्ता, शिक्षक छोटी रवानी सहित अन्य शिक्षक – शिक्षिकाओं का पूरा योगदान रहा



