भाजपा नेता सुरेश साव ने दिवंगत कार्यकर्ता सुनील कुमार के परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग भी दिया l
गिरिडीह विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या-30 के अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय सुनील कुमार (छोटन) के न्यू बरगंडा स्थित आवास पर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव पहुंचे।

भाजपा नेता सुरेश साव ने दिवंगत कार्यकर्ता सुनील कुमार के परिजनों से की मुलाकात, आर्थिक सहयोग भी दिया l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा के नगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या-30 के अध्यक्ष एवं भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय सुनील कुमार (छोटन) के न्यू बरगंडा स्थित आवास पर बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

सुरेश साव ने दिवंगत कार्यकर्ता की पत्नी को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सुनील कुमार भाजपा के एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता थे। संगठन और शहर में उनकी अलग पहचान थी। उनका असमय निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि भाजपा परिवार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग किया जाएगा।
मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू, सुमन सिन्हा, अमर सिन्हा, शैबाल घोष, पाठक जी एवं राजेश जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।




