बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का निवल लाभ क्रमिक आधार पर 71% वृद्धि के साथ रु.960 करोड़
वित्तीय वर्ष 23 की दूसरी तिमाही का निवल लाभ क्रमिक आधार पर 71% वृद्धि के साथ रु.960 करोड़

बैंक ऑफ इंडिया का वित्तीय वर्ष 23 की दूसरी तिमाही का निवल लाभ क्रमिक आधार पर 71% वृद्धि के साथ रु.960 करोड़
हजारीबाग: ब्यूरो रिपोर्ट
हजारीबाग: सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही हेतु निवल लाभ, क्रमिक आधार पर 71% वृद्धि के साथ सुधरकर रु.960 करोड़ हो गया। परिचालन लाभ, वर्ष- दर वर्ष 26% तथा क्रमिक आधार पर 55% वृद्धि के साथ सुधरकर रु. 3,374 करोड़ हो गया।
आस्तियों पर प्रतिफल (आरओए) 0.47% पर रहा, इसमें क्रमिक आधार पर 18 बीपीएस का सुधार हुआ है। एनआईएम 3.04% पर रहा, इसमें क्रमिक आधार पर 49 बीपीएस का सुधार हुआ है। एनआईआई वर्ष-दर- वर्ष 44% तथा क्रमिक आधार पर 25% वृद्धि के साथ रु 5,083 करोड़ पर रही। अग्रिमों पर प्रतिफल 7.21% पर रहा, इसमें क्रमिक आधार पर 63 बीपीएस का सुधार हुआ है। सकल एनपीए अनुपात 8.51% पर रहा, यह वर्ष दर वर्ष आधार पर 349 बीपीएस कम हुआ है।

निवल एनपीए अनुपात 1.92% पर रहा, यह वर्ष दर वर्ष आधार पर 87 बीपीएस कम हुआ है। प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 88.96% पर है। सीआरएआर 15.51% पर रहा, टियर – 1 13.38% तथा सीईटी- 1 12.97% पर रहे। आरएएम अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष 15.57% की वृद्धि हुई है और सकल अग्रिमों में इनकी हिस्सेदारी 54.25% है। कासा जमाराशियों में वर्ष दर वर्ष 4.05% वृद्धि हुई है और कासा प्रतिशत 44.12% है। ऋण लागत 0.60% पर रही, इसमें क्रमिक आधार पर 61 बीपीएस की कमी हुई है। स्लिपेज अनुपात 0.30% पर रही, इसमें क्रमिक आधार पर 39 बीपीएस की कमी हुई है।




