बुद्ध स्मृति पार्क, पटना में गूंजा देशभक्ति का स्वर रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर बैंड टीम ने दी राष्ट्रभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के प्रमुख स्थलों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की प्रस्तुति किए जाने की कड़ी में आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में सायं काल में भव्य बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

बुद्ध स्मृति पार्क, पटना में गूंजा देशभक्ति का स्वर रेलवे सुरक्षा बल हाजीपुर बैंड टीम ने दी राष्ट्रभक्ति धुनों की मनमोहक प्रस्तुति
पटना : देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देशभर के प्रमुख स्थलों पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के बैंड दल द्वारा राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत धुनों की प्रस्तुति किए जाने की कड़ी में आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में सायं काल में भव्य बैंड प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल, हाजीपुर की बैंड टीम ने देशभक्ति की विभिन्न मधुर एवं जोशीली धुनों की शानदार प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। बैंड की सुमधुर धुनों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रीय गौरव, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रबल किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन ने रेलवे सुरक्षा बल के बैंड दल की अनुशासित एवं आकर्षक प्रस्तुति की सराहना की। देशभक्ति की धुनों के बीच पूरा परिसर राष्ट्रप्रेम के भाव से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना को व्यापक रूप से प्रसारित करना है।

रेल मंत्रालय के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा आयोजित इस पहल के माध्यम से भारतीय रेल की राष्ट्र सेवा, सामाजिक दायित्व तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रेलवे सुरक्षा बल, हाजीपुर की बैंड टीम के सदस्यों ने समर्पण एवं अनुशासन के साथ अपनी भूमिका निभाई। उपस्थित जनसमूह ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
यह प्रस्तुति पुनः दिनांक 12.08.2026 को पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में शाम 6:00 बजे दी जाएगी।



