Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जनसमस्याओं के निराकरण तक भाजपा कार्यकर्ता का संघर्ष जारी रहेगा: सुरेश मंडल l

गिरिडीह महानगर जिला अंतर्गत लेदा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन कोवाड हटिया मैदान में मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में किया गया।

जनसमस्याओं के निराकरण तक भाजपा कार्यकर्ता का संघर्ष जारी रहेगा: सुरेश मंडल l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : महानगर जिला अंतर्गत लेदा मंडल की मासिक बैठक का आयोजन कोवाड हटिया मैदान में मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में बतौर मंडल प्रभारी सुरेश प्रसाद मंडल जिला मंत्री के साथ-साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल उपस्थित हुए। इस बैठक में पार्टी के निर्देशानुसार संगठन के मजबूती और विस्तार पर गहन विचार विमर्श किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए सुरेश प्रसाद मंडल नें अपने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनने के लिए निर्देशित किया। साथ ही साथ पानी और बिजली की समस्या को लेकर के 11 मई को गिरिडीह समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन है उसमें लेदा मंडल से अधिक संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की वर्तमान सरकार को जनता की मूलभूत समस्याओं के प्रति सजग करने का काम करेंगें।

सुरेश मंडल ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण तक भाजपा कार्यकर्ता का संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही साथ बैठक में मंडल स्तरीय समस्याओं को लेकर चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 30 मई को लेदा मंडल का एक मंडल स्तरीय जन समस्या संकलन बैठक जिला मंत्री सुरेश प्रसाद मंडल के नेतृत्व में होगी।

मंडल के सभी पंचायत में प्रमुख जन समस्याओं का संकलन कर उसके निष्पादन हेतु प्रयास किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष भागीरथ मंडल ने कहा कि लेदा मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता अनुशासित और संगठन के लिए समर्पित हैं। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों को प्राथमिकता के साथ सफल बनाने में लेदा मंडल के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलचंद वर्मा, जागेश्वर यादव, जगन्नाथ यादव, राजेश वर्मा, पंसस प्रतिनिधि घनश्याम वर्मा, विनय कुमार, बालेश्वर वर्मा, अजीत कुमार सिंह, रिंकू यादव, वीरेंद्र वर्मा, मनोज मंडल, नरेश साव, पंकज कुमार देव, वीरेंद्र प्रसाद वर्मा, धनेश्वर मंडल, प्रमोद कुमार पांडेय, सौरभ कुमार पांडेय, अमित कुमार वर्मा, अनिल मंडल, भातू, महतो कुणाल मिश्रा यादि ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button