बीजेपी के द्वारा आहूत सचिवालय घेराव की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया।
बीजेपी के द्वारा आहूत सचिवालय घेराव की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया।

बीजेपी के द्वारा आहूत सचिवालय घेराव की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया।
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : निवर्तमान सदर विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने आगामी 11 अप्रैल 2023 को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आहूत सचिवालय घेराव की तैयारी को लेकर गिरिडीह विधानसभा अंतर्गत पीरटांड़ प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे सघन जन सम्पर्क अभियान चलाया।इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ पीरटांड़ प्रखंड के मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह,सुरेश मंडल,शरद भक्त,बबलू साव,अरविंद चंद्र राय,फलेंद्र सिंह,वसन्त सिंह, वीरेंद्र वर्मा,मुन्ना उपाध्याय, भोला पाठक,पंचायत समिति सदस्य रिंकी देवी,पंचम सिंह,बालेश्वर यादव,दीनदयाल सेन,रामनारायन सिंह,अम्बुज मदक,पवन मंडल,कैलाश बरनवाल,अबलु मंडल,वसंत मंडल, कृष्णा मण्डल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।
इस सघन दौरे के क्रम में खुखरा,दुधनिया,सिमरकोढ़ी,हरलाडीह,मंडरो ,समेत कई पंचायतों के लोगो से मिले।उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि झारखण्ड सरकार के वादा खिलाफी,भ्र्ष्टाचार,जमीन लूट में भागीदारी, अवैध उत्खनन में साझेदारी सहित अन्य कई जनमुद्दों को लेकर आगामी 11 अप्रैल 2023 को झारखंड सचिवालय का घेराव करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आप अपनी सहभागिता दे,और इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेके।जल,जंगल और जमीन का नारा दे कर आपलोगो को दिग्भर्मित करके उन्होंने यह सरकार बनाई और आपके ही जमीन को लूट रही है, इस सरकार में शामिल सभी लोग भ्र्ष्टाचार के आकंठ में डुवे हुए हैं।यहां के बेरोजगारो को कभी नियोजन नीति के नाम पर तो कभी खतियान के नाम बरगलाने का काम कर रही है राज्य के युवा का भविष्य इस सरकार के किर्याकलाप तंग आ गई है और निराश हो पलायन कर रही है।विकास के नाम पर योजनाओं में कमीशनखोरी की लूट मची हुई है।सरकार अपने मुँह मिया मिठ्ठू बन रही है।आज झारखण्ड की जनता इस सरकार के कारगुजारियों से त्रस्त हो रही है।हमारी माँ,बहने सुरक्षित नही है।

आदिवासियों के रहनुमा कहलाने वाली हेमन्त सरकार के राज में सबसे अधिक बलात्कार की घटना आदिवासी महिलाओं के साथ घट रही है, परंतु सरकार मौन धारण किये हुए,जो उग्रवाद हमारी सरकार में पूर्णता खत्म ही चुकी थी,अब आये दिन उग्रवादी घटना को अंजाम दे रहे हैं।लोगों का जीना मुहाल हो गया है।कोई सुरक्षित नही है।चोरी डैकती,छिनतई तो आम घटना सी बन गई है।राज्य की पुलिस सरकार की कठपुतली बन कर रह गई है।
इन सभी मुद्दों से निदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ चले,और इस जनाक्रोश प्रदर्शन में हमारा साथ दे।




