बीएसए बरही ने स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया को 8 विकेट से हराया, अनीश कुमार बनें मैन ऑफ द मैच
बीएसए बरही ने स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया को 8 विकेट से हराया, अनीश कुमार बनें मैन ऑफ द मैच

बीएसए बरही ने स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया को 8 विकेट से हराया, अनीश कुमार बनें मैन ऑफ द मैच
बरही : शोएब अख्तर
हजारीबाग: बरही प्रखण्ड मैदान में अर्जुन प्रसाद केसरी मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को बीएसए बरही व स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जहां टॉस जीतकर स्पोर्टिंग यूनियन तिलैया के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 35 ओवर में 10 विकेट खोकर 213 रनों का लक्ष्य दिया। वही जवाबी पारी खेलने उतरी बीएसए बरही की टीम ने 29 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य की प्राप्ति कर ली। बीएसए बरही 8 विकेट से मैच जीत लिया। इस मैच में 102 महत्वपूर्ण रन बनाने वाले खिलाड़ी अनीश कुमार मैन ऑफ द मैच बने। निर्णायक की भूमिका प्रभात कुमार, समी कुमार ने अपना योगदान दिया। स्कोरर के रूप में प्रिंसि कुमार ने महत्ती भूमिका निभाई। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व में रहे खिलाड़ी अशोक चौरसिया शामिल हुए।

मैच को सफल बनाने में सहयोग करने वालों में बीएसए संरक्षक अब्दुल मनान वारसी, सचिव बलराम केशरी, अर्जुन ठाकुर सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।