Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया अपनाने की मांग हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ हातु स्वशासन व्यवस्था ने अंचलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

पोटका प्रखंड क्षेत्र में चल रही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान नाम, उम्र एवं सरनेम आदि में मामूली अंतर के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के समाधान की मांग को लेकर हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ हातु स्वशासन व्यवस्था, पोटका की ओर से अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है. मांग पत्र में कहा गया है

एसआईआर में मामूली त्रुटियों के सुधार की सरल प्रक्रिया अपनाने की मांग हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ हातु स्वशासन व्यवस्था ने अंचलाधिकारी को सौंपा मांग पत्र

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/पोटका

पोटका प्रखंड क्षेत्र में चल रही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के दौरान नाम, उम्र एवं सरनेम आदि में मामूली अंतर के कारण ग्रामीणों को हो रही परेशानियों के समाधान की मांग को लेकर हातु सरदार मुड़ा/नाया/डाकुआ हातु स्वशासन व्यवस्था, पोटका की ओर से अंचलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया है. मांग पत्र में कहा गया है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान अनेक ग्रामीणों के नाम के मिलान में मामूली अंतर, उम्र में त्रुटि तथा सरनेम में परिवर्तन आदि के कारण नोटिस जारी किये जा रहे हैं.

नोटिस के बाद संबंधित ग्रामीणों से विभिन्न प्रकार के पुराने दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के अनेक आदिवासी एवं मूलवासी परिवारों के पास वर्षों पुराने दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में उन्हें अपने विवरण का सत्यापन कराने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

स्वशासन व्यवस्था ने कहा कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पुराने अभिलेख जुटाना भी आसान नहीं है. एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है, इसलिए केवल नाम, उम्र या सरनेम में मामूली अंतर के आधार पर वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. ऐसी छोटी दस्तावेजी त्रुटियों के सुधार के लिए ग्रामीणों को सरल एवं व्यावहारिक प्रक्रिया के तहत पर्याप्त अवसर दिया जाना आवश्यक है.

सात सूत्री मांगें रखीं मांग पत्र में नाम, उम्र एवं सरनेम में मामूली त्रुटि वाले मामलों के लिए सरल सुधार प्रक्रिया अपनाने, ग्रामीणों से ऐसे दस्तावेज नहीं मांगने जो उनके पास उपलब्ध नहीं हैं तथा उपलब्ध वैध दस्तावेजों एवं नियमानुसार स्वीकार्य अन्य प्रमाणों के आधार पर सत्यापन का अवसर देने की मांग की गयी है. इसके अलावा एसआईआर के दौरान नोटिस प्राप्त ग्रामीणों को अपना पक्ष रखने एवं आवश्यक सुधार कराने के लिए पर्याप्त समय देने,

पंचायत एवं ग्राम स्तर पर विशेष सहायता व सत्यापन शिविर आयोजित करने, तथा वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं के नाम केवल मामूली दस्तावेजी त्रुटियों के कारण प्रभावित नहीं होने देने की मांग की गयी है. स्वशासन व्यवस्था ने संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मियों को ग्रामीणों की व्यावहारिक कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार सहयोग एवं मार्गदर्शन देने तथा नोटिस प्राप्त ग्रामीणों के मामलों की पुनः जांच कर उचित सुधार का अवसर प्रदान करने की भी मांग की है. मांग पत्र के माध्यम से अंचलाधिकारी से पूरे मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया, ताकि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो और ग्रामीणों को राहत मिल सके.

यह रह मौजूद तरफ सरदार हिमांशु सरदार, रामेश्वर सरदार, कृष्णा सिंह, बासंती सरदार, सोनाराम सरदार, सागर सरदार, कारमु सरदार, रथु सिंह सरदार, संजीव सरदार उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button