Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदेशबिहारलाइव न्यूज़

बिहार सहित इन प्रदेशों में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संका , इन राज्यों में पड़ेगी जोरदार की ठंड

ओडिशा की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को ओलावृष्टि होगी। आपको बता दें कि IMD के ऑरेंज अलर्ट में ‘बेहद खराब मौसम’ की चेतावनी दी गई है। इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट होने की भी संभावना है। इन तीन राज्यों में येलो अलर्ट बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। उत्तर भारत में पड़ रही जोरदार  की ठंड़ को बारिश ने ओर बढ़ा दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 4 दिनों में कई राज्यों में बारिश की आशंका जताते हुए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं। उत्तर भारत में बारिश, बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ता जा रहा है । मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 10 जनवरी के बाद से उत्तर भारत में ठण्ड  और बढ़ेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने 11 से 13 जनवरी तक भारत के पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और घने कोहरे की संका जतयाई है।

आईएमडी के वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार, जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ रहा है, उससे देश के मध्य और पूर्वी भाग खासकर ओडिशा, झारखंड, बंगाल और बिहार को भारी वर्षा और बर्फ बरी  का सामना करना पड़ेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में लगातार हो रही बारिश थोड़ी धीमी  हुई है।  बारिश के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अगले 3 से 4 दिनों में शीतलहर के आसार हैं इसी के ही साथ उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी का संभावना जारी है। इसी के ही साथ राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में पश्चिमी हिमालय और आसपास के मैदानी इलाकों में चल रही तेज बारिश कमजोर पड़ जाएगी।

ओडिशा की बात करें तो मौसम विभाग ने यहां 11 और 12 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 11 जनवरी को बर्फ बरी  होगी। आपको बता दें कि IMD के ऑरेंज अलर्ट में ‘बेहद खराब मौसम’ की चेतावनी दी जा रही है । इससे सड़क और रेल मार्ग के बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट होने की भी संभावना है।

इन तीन राज्यों में येलो अलर्ट

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में विभाग ने 11 जनवरी से 13 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट गंभीर रूप से खराब मौसम का संकेत देता है। इस अलर्ट के अनुसार, मौसम और भी खराब हो सकता है, जिससे सामान्य गतिविधियों में मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button