बिहार में अपहरण पर पूर्व DGP का बड़ा बयान, चौंक जायेंगे…
बिहार में बढ़ते अपराध और खासकर अपहरण की घटनाओं को लेकर पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने बड़ा बयान दिया है।

बिहार में अपहरण पर पूर्व DGP का बड़ा बयान, चौंक जायेंगे…
पटना : बिहार में बढ़ते अपराध और खासकर अपहरण की घटनाओं को लेकर पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अपहरण की घटनाओं की शुरुआत एक पूर्व IPS अधिकारी के कार्यकाल में हुई थी और यह बात वे ऑन रिकॉर्ड कह रहे हैं। पूर्व DGP ने कहा कि बेतिया में तैनात एक तत्कालीन SP क्राईम कंट्रोल करने में पूरी तरह विफल रहे।

DGP Statement उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय अपराधियों के साथ समझौते की प्रवृत्ति बढ़ी और पैसे वाले लोगों को अगवा कर छोड़ने का खेल शुरू हुआ। हालांकि, उन्होंने संबंधित अधिकारी का नाम सार्वजनिक नहीं किया। अपराध के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी राज्य में अपराध को पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है। चाहे कोई भी मुख्यमंत्री या DGP क्यों न हो, अपराध होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की असली जिम्मेदारी अपराधियों को पकड़ना और उन्हें सजा दिलाना है।
उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि सिस्टम में कई बार खामियां होती हैं और हर चीज किसी एक अधिकारी के नियंत्रण में नहीं होती। मौजूदा DGP को लेकर उन्होंने कहा कि जो भी इस पद पर बैठा है, वह एक ईमानदार अधिकारी है और उसे गलत नजरिये से नहीं देखा जाना चाहिये। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर टिप्पणी करने से बचते हुये उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिये बड़ी क्षति होगी। उन्होंने नीतीश कुमार को एक सफल मुख्यमंत्री बताते हुये कहा कि उनके कार्यकाल में अपहरण की घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी और कानून-व्यवस्था में सुधार हुआ।




