Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पीएसएस खरगडीहा में लगा शिकायत निवारण शिविर ऑन द स्पॉट हुआ कई समस्याओं का समाधान, उपभोक्ताओं को मिली राहत l

जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा पीएसएस खरगडीहा परिसर में “विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पीएसएस खरगडीहा में लगा शिकायत निवारण शिविर
ऑन द स्पॉट हुआ कई समस्याओं का समाधान, उपभोक्ताओं को मिली राहत l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देशानुसार गिरिडीह विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा पीएसएस खरगडीहा परिसर में “विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

शिविर के दौरान बिजली बिल में गड़बड़ी, बकाया राशि, मीटर संबंधी शिकायत, नया विद्युत कनेक्शन, मोबाइल नंबर अपडेट, उपभोक्ता संख्या की जानकारी, स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं एवं नाम सुधार जैसे मामलों की सुनवाई की गई। कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन विभागीय अधिकारियों ने दिया।

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान, ऊर्जा संरक्षण, सुरक्षित विद्युत उपयोग तथा विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं बेहतर सेवा उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को बिजली संबंधी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी समस्याएं रखीं और विभाग की इस पहल की सराहना की। विभाग की ओर से बताया गया कि आगे भी विभिन्न पंचायत एवं प्रखंड क्षेत्रों में इसी प्रकार के शिकायत निवारण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आम जनता को त्वरित एवं सुगम विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Related Articles

Back to top button