Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठंड की विकरालता को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया गया 

हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठंड की विकरालता को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया गया 

 

हजारीबाग लोकसभा सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठंड की विकरालता को देखते हुए उनके बीच कंबल वितरण किया गया

हजारीबाग: हजारीबाग लोकसभा के लोकप्रिय, जन जन के नायक, विकास पुरुष, जयंत सिन्हा सांसद सह अध्यक्ष, वित्त संबंधी संसदीय स्थाई समिति के सौजन्य से हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 ( सदानंद रोड) में नगर निगम के सफाई कर्मियों को ठंड की विकरालता को देखते हुए उनके बीच कंबल और स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण किया गया। कंबल वितरण सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से विगत कई वर्षों से गरीबों और असहयों के बीच लगातार किया जा रहा है, इसी क्रम में आज हजारीबाग जिला मुख्यालय में गरीबों और असहयों को चिन्हित करते हुए लगभग 200 कंबल और स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण किया गया। कंबल और स्वास्थ्य सुरक्षा किट प्राप्त कर उन मजदूरों ने सांसद जयंत सिन्हा जी को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने हमारी मजबूरी को देखते हुए जो हमें कंबल प्रदान किया है इससे हमारे परिवार को ठंड से बचाव में काफी सहयोग होगा और स्वास्थ्य सुरक्षा किट से हम अपने परिवार को स्वस्थ रखने में कामयाब होंगे। हम सब बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जो हमारा सांसद हमारी चिंता करने वाला है। उनका बहुत-बहुत आभार कंबल और स्वास्थ्य सुरक्षा किट वितरण करते हुए सांसद जयंत सिन्हा के निजी सचिव हिमांशु कुमार ने कहा कि आगे भी आने वाले विकराल ठंड में लगातार जयंत सिन्हा के सौजन्य से सहयोग गरीबों के बीच कंबल और स्वास्थ्य सुरक्षा किट का वितरण लगातार किया जाएगा।

कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, सांसद जयंत सिन्हा के विशेष सचिव आशीष सिंह, सांसद प्रतिनिधि मनीष पांडे, सदर मंडल के भाजपा अध्यक्ष रणधीर पांडे, सांसद कार्यालय प्रभारी वेद प्रकाश, सत्यजीत, सनी सिंह, रंजीत कुमार सिंह एवं सुबोध पासवान उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button