बाबा साहेब के सम्मान में पलामू कांग्रेस ने मेदिनीनगर में मार्च निकाला
डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की

बाबा साहेब के सम्मान में पलामू कांग्रेस ने मेदिनीनगर में मार्च निकाला
डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की
खबर 24 न्यूज टीम
मेदिनीनगर (पलामू) : मंगलवार को यहां पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान में एक मार्च निकाला गया। मार्च के तहत सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने बाबा भीमराव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मार्च निकल गया जो शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए मार्च उपायुक्त कार्यालय पहुंचा। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि जल्द से जल्द गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें और देश से माफी मांगें। उन्होंने कहा संवैधानिक पद पर आसीन देश के गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। बाबा साहेब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। आरएसएस और बीजेपी चाहती है आरक्षण खत्म हो, लेकिन आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत भाजपा का संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मूल का पाठ पढ़ाया था, लेकिन बीजेपी अपनी यह खीज अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है। देश के गृह मंत्री द्वारा बाबा साहेब का अपमान किया गया है, लेकिन दुख की बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह को सीख देने की बजाय अमित शाह के संरक्षक बनकर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध करती है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त किया जाए।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सत्यानंद दुबे, सत्यनारायण तिवारी, पूर्णिमा पांडे, शमीम अहमद राईन, ईश्वरी प्रसाद सिंह, संतोष चौबे, तारकेश्वर पासवान, गिरजा राम, जितेंद्र कमलापुरी, अरविंद पासवान, विजय अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह, अजय साहू, मिट्ठू खान, सुरेश पाठक, नफीस खान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, रिजवान खान, विद्या सिंह चेरो, डॉ कृष्ण मणि दुबे, अशोक पासवान, राजेश चौरसिया, रामानंद पाठक, देवांग शुक्ला, गोपाल सिंह, सौरभ पांडे, गुड्डू शुक्ला, ललित सिंह, गुप्तेश्वर पांडे, नदीम खान, खुर्शीद आलम, मीर खुर्शीद, अमिताभ शर्मा, परवेज आलम, सुधाकर राज, बादल खान, अभय पांडे समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।




