बागेश्वर धाम के गिरिडीह आगमन को लेकर तैयारियॉ शुरू
दुखिया महादेव में 15 लाख स्क्वायर फीट में बनेगा पंडाल, पार्किंग की भी होगी व्यवस्था

बागेश्वर धाम के गिरिडीह आगमन को लेकर तैयारियॉ शुरू
दुखिया महादेव में 15 लाख स्क्वायर फीट में बनेगा पंडाल, पार्किंग की भी होगी व्यवस्था
गिरिडीह , मनोज कुमार।
गिरिडीह: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के गिरिडीह आगमन को लेकर तैयारियॉ जोरों पर है। बताते चलें कि बागेश्वर धाम 2 और 3 नवंबर को गिरिडीह में रहेंगे। यहां दुखिया महादेव में उनका दिव्य दरबार सजेगा। उनके कथा श्रवण को लेकर अभी से लोगों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बुधवार को समाजसेवी सह भाजपा नेता विनोद सिन्हा ने रॉची से आए बालाजी टेन्ट हाउस के संचालक के साथ पंडाल निर्माण के लिए स्थल का जायजा लिया। जहॉ 10 लाख लोगों के बैठने के लिए पंडाल का निर्माण हो सके। इस दौरान प्रकाश कुमार, दिलीप उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, मुकेश साहु, अरुण कुमार साहू, नवीन सिन्हा, लालू बरदियार, ढुलू सिन्हा,संदीप कुमार राजेश कुमार आदि उनके साथ थे।

उनके कार्यक्रम में राज्य भर से करीब 10 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौके पर टीम के सदस्यों ने बताया कि काफी बड़े तादाद में श्रद्धालु कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री को सुनने आएंगे । इस लेकर दुखिया महादेव में 15 लाख स्क्वायर फीट में पंडाल का निर्माण किया जायेगा। साथ ही पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी। ताकी कथा श्रवण को आने वाले श्रोताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।




