Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बाइक के टक्कर से गंभीर रुप से घायल हल्दी पोखर के महिला , टीएमएच आईसीयू में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

कोवाली थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग (ओडिशा) एनएच 220 में हल्दीपोखर के समीप बीते 28 सितंबर को बाईक के धक्के से महिला पूजा पात्र (40 वर्ष) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी एवं कोमा में थी।

बाइक के टक्कर से गंभीर रुप से घायल हल्दी पोखर के महिला , टीएमएच आईसीयू में इलाज के दौरान तोड़ा दम।

अभिजीत सेन।

जामशेदपुर/पोटका

कोवाली थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग (ओडिशा) एनएच 220 में हल्दीपोखर के समीप बीते 28 सितंबर को बाईक के धक्के से महिला पूजा पात्र (40 वर्ष) गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी एवं कोमा में थी। घायल महिला पूजा पात्र का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के आईसीयू में चल रहा था।

चिकित्सकों ने घायल पूजा पात्र के सिर का आपरेशन भी किए थे। घायल होने तथा आपरेशन के बाद भी उन्हें होश नहीं आया था। सोमवार को उनका इलाज के दौरान ही निधन हो गया। पूजा पात्र के निधन का समाचार गांव में फैलते ही शोक का लहर छा गया। सैंकड़ों की संख्या में शुभचिंतक उनके आवास पहुंचे एवं दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

मृतक के ससुर राजबल्लभ तांती सेवानिवृत्त शिक्षक है एवं पति अमित पात्र पोटका प्रखंड में संविदा पर कंप्यूटर सहायक पद पर कार्यरत हैं। पूजा पात्र को बीते सोमवार 28 सितंबर को हरिणा के बाईक (जे एच05सीआर/9250) हल्दीपोखर के ओर से हाता जाने के दौरान अनियंत्रित होते हुए धक्का मार दिया था। बाईक के धक्के से पूजा पात्र (35) गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई थी एवं टीएमएच में इलाजरत थी ।

Related Articles

Back to top button