फुलारीटांड में चार दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
धनबाद फुलारीटांड बस्ती में आयोजित चार दिवसीय श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया।

फुलारीटांड में चार दिवसीय हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
धनबाद :- फुलारीटांड बस्ती में आयोजित चार दिवसीय श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भक्तिमय वातावरण के बीच संपन्न हो गया। समापन के अवसर पर आयोजित महाभंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के अंतिम दिन आचार्य मुकेश उपाध्याय,अशोक मिश्रा,शिवम सागर पांडे व लोचन पांडे के मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। मुख्य यजमान मंतोष मिश्रा एवं उनकी पत्नी बैबी देवी ने विधिवत हवन-पूजन कर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया।
मुख्य आचार्य संतोष पांडे ने बताया कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का उद्देश्य क्षेत्र में सुख-शांति,समृद्धि व आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।




