बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की ओर से 8 मार्च 2026 को घाटशिला सर्कस मैदान में तीसरा बंग उत्सव का आयोजन ।
झारखण्ड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की ओर से जमशेदपुर से दूर महान साहित्यकार बिभूति भूषण बन्दोंपाध्याय की भूमि घाट शिला के सर्कस मैदान में बिगत दिनांक 8 मार्च 2026 को तीसरा बंग उत्सव का आयोजन हुआ

बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की ओर से 8 मार्च 2026 को घाटशिला सर्कस मैदान में तीसरा बंग उत्सव का आयोजन ।
अभिजीत सेन।
घाटशिला—-
झारखण्ड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की ओर से जमशेदपुर से दूर महान साहित्यकार बिभूति भूषण बन्दोंपाध्याय की भूमि घाट शिला के सर्कस मैदान में बिगत दिनांक 8 मार्च 2026 को तीसरा बंग उत्सव का आयोजन हुआ. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक निरंतर चला जिसमें झारखण्ड के विभिन्न जिला के दस हज़ार से ज्यादा बांग्ला भाषीयो ने भाग लेकर अपनी एकता दिखाई. उक्त उत्सव में पोटका के विभिन्न गांव से 500 से अधिक बांग्ला भाषी भाग लेकर अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति प्यार जताई.

उक्त बंग उत्सव में अपनी मातृभाषा और संस्कृति को कैसे बचाये जाय उसपर परिचर्चा के अलाये विभिन्न नित्य, गीत, कविता, नाटक आदि का प्रस्तुति हुई. उक्त बंग उत्सव में अपूर पाठशाला में सेवारत शिक्षक शिक्षिकायों का सम्मान भी एक विशेष कार्यक्रम था. वर्तमान झारखण्ड में कुल 52 अपूर पाठशाला खुली गईहै जिसमें हाता के माताजी आश्रम के एकल प्रयास से 31 अपूर पाठशाला शामिल है जिसमें पोटका, राजनगर और गलुडीह में खुली गई है
जिसमें निःशुल्क रूप से बांग्ला भाषी छात्र छात्रायो को बांग्ला शिखाया जा रहा है. उक्त बंग उत्सव में पोटका के कुल 60 से ऊपर अपूर पाठशाला के शिक्षक शिक्षिकायों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानीत किया गया जिसमें कृष्ण पद मण्डल, अपर्णा पाल, रूबी पाल, रीना मण्डल, रीता मण्डल, करुणामई मण्डल, ममतामयी मण्डल, तरनी सेन दास, काज़ल मण्डल, संध्या रानी मण्डल, मुकुल मण्डल, सेविका मण्डल, जयदेव मण्डल,अंजलि मण्डल, विनय मण्डल, अलोक मण्डल, अंजना मण्डल,कुलोडा सारंगी, अंजना साहू, वेदना गोप, पिंकी मरल, पम्पपी मरल, छोबी सरदार, असित मण्डल, मंजू रानी महतो, समीर गोप, स्वदेश मण्डल, आशुतोष मण्डल, पूजा रानी महतो, मिनती महतो, बिथीका मण्डल, कोसिक रानी भकत, उत्पल भकत, बसंती सिंह सरदार, पंकज साहू, मुक्ता राम भकत, सुधांशु मिश्र, वकुल मिश्र, बिशाल भकत, विधान भकत, नरसिंह महाकुड़, निकुंज बिहारी ज्योतिषी, सांत्वना भकत, विभा भकत, शिउली भकत, चंदू नाथ भकत, नेहारी वाला सरकार रूपा भकत, दीपाली भकत, स्वपन कुमार दास, भोला नाथ भकत, आदि शामिल है. गांव गांव में अपूर पाठशाला खुलने में माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे, करुणामय मण्डल और मृणाल पाल अहम भूमिका निभा रहे है. पोटका के सभी अपूर पाठशाला के इस महान कार्य में योगदान देने के क्रम में समिति द्वारा सम्मानीत करने पर माताजी आश्रम परिवार ने समिति को धन्यवाद देते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकायों को बधाई दी है.




