Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पावर हाउस में डकैती की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार, औजार और वाहन जब्त

निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर हाउस में डकैती और ट्रांसफार्मर के तार चोरी की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पावर हाउस में डकैती की योजना बनाते तीन अपराधी गिरफ्तार, औजार और वाहन जब्त

गिरिडीह/निमियाघाट: मनोज कुमार।

गिरिडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर हाउस में डकैती और ट्रांसफार्मर के तार चोरी की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कार सहित चोरी के औजार भी बरामद किए हैं, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 6/7 मार्च 2026 की रात जीटी रोड किनारे प्रतापपुर स्थित बिजली विभाग के पावर हाउस में छह लोगों द्वारा लूटपाट व डकैती की योजना बनाकर ट्रांसफार्मर खोलकर तार चोरी करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान निमियाघाट थाना पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पीछा कर तीन आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अपराधियों में :

श्याम कुमार पंडित (31 वर्ष), पिता आजादी प्रसाद, निवासी बारसतकोला, थाना झरिया, जिला धनबाद
अरुण कुमार पंडित (25 वर्ष), पिता स्व. सरजू पंडित, निवासी बारसतकोला, थाना झरिया, जिला धनबाद (स्थायी पता – मखर, थाना अकबरपुर, जिला नवादा, बिहार)
विकास कुमार (26 वर्ष), पिता भोला भुइयां, निवासी बारसतकोला, थाना झरिया, जिला धनबाद
पुलिस ने इनके पास से ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर JH-09AN-5965) सहित कई औजार बरामद किए हैं। बरामद सामानों में सलाय रेंच, पाइप रेंच, छोटी-बड़ी रेंच, पेचकस, पाना, चाकू, टेस्टेर, प्लास तथा ताला काटने वाला कटर शामिल है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में निमियाघाट थाना क्षेत्र के रेशमडूगा में 12 बंद घरों में चोरी और खंडोली क्षेत्र में मोबाइल टावर की बैटरी चोरी की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर पूर्व में चोरी किए गए दो ट्रक के टायर और रिम भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि फरार तीन अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
यह कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में की गई। छापेमारी टीम में डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार और एएसआई मो0 शमीम अख्तर सहित निमियाघाट थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Back to top button