Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बरही विधायक मनोज कुमार यादव का 69वां जन्मदिन, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया

बरही विधायक मनोज कुमार यादव का 69वां जन्मदिन उनके आवास पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव का 69वां जन्मदिन, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाया गया

गायत्री हवन-पूजन, कंबल वितरण, पौधारोपण और केक काटकर दीर्घायु की कामना

संवाददाता बरही : शोएब अख्तर

हजारीबाग : बरही विधायक मनोज कुमार यादव का 69वां जन्मदिन उनके आवास पर श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में विधिवत हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ आहुतियों के साथ विधायक के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।

हवन-पूजन के उपरांत विधायक मनोज कुमार यादव ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही जनप्रतिनिधि का वास्तविक कर्तव्य है। सेवा और संवेदना से ही समाज को मजबूत किया जा सकता है।इसके बाद विधायक आवास परिसर में विधायक मनोज यादव ने फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विधायक मनोज यादव ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने की अपील की। पौधारोपण के पश्चात विधायक मनोज कुमार यादव ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

इस दौरान उपस्थित शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विधायक मनोज यादव सादगी, सेवा और विकास की राजनीति के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में क्षेत्र ने विकास के कई नए आयाम छुए हैं और आगे भी बरही विधानसभा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगी।

मौके पर जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, मुखिया संघ अध्यक्ष बरही विजय यादव, चौपारण मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी, जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, राजसिंह चौहान, दिनेश सिंह राठौड़, हरीश श्रीवास्तव, राजदेव यादव, नारायण यादव, लक्ष्मण यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button