Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदिल्लीदुनियादेश

बरकट्ठा में निकाली गई शोभायात्रा,राम भक्तों की उमडी भीड़…

बरकट्ठा में निकाली गई शोभायात्रा,राम भक्तों की उमडी भीड़…

 बरकट्ठा :- अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर बरकट्ठा में श्री राम जानकी रथ शोभायात्रा निकाली गई।बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने बुढ़िया माता मंदिर में पूजा अर्चना कर शोभायात्रा सह श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान का शुरुआत भगवा झंडा दिखाकर किया। शोभायात्रा बुढिया माता के प्रांगण से बंडासिंगा मोड एवं जीटी रोड होते डाकडीह मोड से वापसी बुढिया माता के प्रागंण में प्रसाद वितरण के साथ समापन किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोग भगवा रंग के चुनरी एवं माथे पर पट्टी बांधकर चल रहे थे। साथ ही जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए।विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि अयोध्या में पुरषोत्तम श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लोगों में काफी आशायें थी। अब मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो गया है।

शोभायात्रा में शामिल विधायक समेत अन्य श्रद्धालु

जिससे पूरे देश में आस्था के प्रति लोगों में खुशी का माहौल है।शोभायात्रा में उमडी श्रद्धालुओं की भीड़ इसकी बयां करती है।वहीं मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। इसी उपलक्ष्य में श्रीराम जानकी रथयात्रा निकाल खुशी का इजहार कर रहे हैं।

शोभायात्रा में शामिल विधायक समेत अन्य श्रद्धालु

शोभायात्रा में सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद महतो,जिप सदस्य कुमकुम देवी, जिप सदस्य प्रतिनिधि केदार साव, पंसस प्रतिनिधि अशोक कुमार गुप्ता,टिंकू प्रसाद, बिंदु सोनी,बरकट्ठा दक्षिणी मुखिया मुंशी पासवान, सुशील श्रीवास्तव, जीवन यादव, मुकेश यादव,विधायक मिडिया प्रभारी बिन्दु सोनी,नंदकिशोर कुमार, रंजीत चंद्रवंशी,बेड़ोकला मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, सुरेन्द्र साव, इन्द्रजीत प्रसाद, वासुदेव चंद्र यादव, रामजी मंडल,मिथलेश भारती,सुशील पाण्डेय,भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष टिंकु प्रसाद,दिनेश प्रसाद, अशोक गुप्ता,अनील आजाद, संजय गुप्ता,रामचन्द्र चौधरी,महादेव यादव, महेन्द्र प्रसाद, चलकुशा उपप्रमुख दुर्गा यादव,चलकुशा मंडल अध्यक्ष अशोक मोदी, दिनेश सिंह, श्रीकांत पांडेय, त्रिवेणी यादव,अशोक नायक,इन्द्रदेव यादव, राजेश शर्मा,, मोनू मंडल, बिट्टू मोदी, शंकर यादव, सुनील राम, इन्द्रदेव यादव, राजेश ठाकुर, पिताम्बर नायक, चंदन मोदी, बबलू गुप्ता, तुलसी चौधरी, दीपक सोनी, अयोध्या यादव समेत सैकड़ों रामभक्त महिला पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल थे।

शोभायात्रा में शामिल विधायक समेत अन्य श्रद्धालु

Related Articles

Back to top button