Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा बीडीओ सह सीओ द्वारा बनगांवा एवं चलकुशा में गैरमजुरवा जमीन अतिक्रमण को हटाया।

चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चलकुशा एवं मनैया पंचायत के ग्राम बनगांवा में गैरमजुरवा भुमि पर कुछ लोग के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था।

चलकुशा बीडीओ सह सीओ द्वारा बनगांवा एवं चलकुशा में गैरमजुरवा जमीन अतिक्रमण को हटाया।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चलकुशा एवं मनैया पंचायत के ग्राम बनगांवा में गैरमजुरवा भुमि पर कुछ लोग के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया।

उन्होंने कही की ग्राम बनगांवा में पंचायत समिति मद से बने नाली एवं उसके आस पास के ग़ैरमजूरवा जमीन का अतिक्रमण कुछ लोगों के द्वारा कर लिया गया था एवं चलकुशा के चांदनी चौक में गैरमजूरवा जमीन पे कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे अंचल कार्यालय से नोटिस निर्गत होने के बाद भी लोगों के द्वारा खाली नहीं किया जा रहा था जिसे अतिक्रमण मुक्त किया गया। मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक मुकेश रंजन अंचल अमीन कालेश्वर यादव एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button