गिरिडीह नगर निगम कर्मी ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय किया भूख हड़ताल
झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले गिरिडीह नगर निगम के कर्मियों ने मंगलवार को अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया।

गिरिडीह नगर निगम कर्मी ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय किया भूख हड़ताल
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लॉइज फेडरेशन के बैनर तले गिरिडीह नगर निगम के कर्मियों ने मंगलवार को अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर निगम परिसर में एक दिवसीय भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन किया। कर्मियों ने सरकार द्वारा किए गए वादे पूरे न होने पर जमकर विरोध जताया और चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।

फेडरेशन के नेता अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीयों ने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन देने और मंत्रियों के साथ हुए लिखित समझौतों के बावजूद कर्मियों की मांगें पूरी करने में विफल रही है। प्रमुख मांगों में दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का नियमितीकरण, वेतनवृद्धि, और सेवा शर्तों में सुधार शामिल हैं।

विरोध के चलते नगर निगम कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो चरणबद्ध आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कर्मियों ने कहा कि अब वे अपने अधिकारों को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं। वही इस धरना प्रदर्शन में लखन हरिजन, अंजित चंद्रा, मोहम्मद साबिर, लखन शर्मा रामकुमार सिन्हा अशोक हरिजन आकाश हाड़ी बबलू हाड़ी डब्लू हाड़ी सहित निगम कर्मचारी मौजूद थे।




