Breaking Newsझारखण्डताजा खबर

बरकट्ठा भाजपा में अध्यक्ष मनोनयन पर रार पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने किया संग्राम का ऐलान .

बरकट्ठा : संवाददाता- ईश्वर यादव

 बरकट्ठा : विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में भाजपा अध्यक्ष मनोनयन को लेकर संगठन में रार बढ़ गया है। पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने संगठन में भाजपा विरोधियों को मनमानी तरीके से मंडल अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर संग्राम के ऐलान कर दिया है। उनके मुताबिक पिछले विस चुनाव में भाजपा का बगावत कर पार्टी विरोधी कार्य किया। उसे अध्यक्ष बनाया गया। जबकि इसके लिए रायशुमारी में सभी मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन तीन नाम का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। ठीक इसके उलट हुआ। जानकी प्रसाद यादव इसके लिए विरोधी तेवर अपनाए हुए हैं। वहीं दूसरी ओर पिछले चुनाव में भाजपा से बगावत कर चुनाव में आनेवाले विधायक अमित कुमार यादव को समर्थन कर भाजपा के विरोध में खड़े होने वालों को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा संगठन में बढ़े रार और कार्यकर्ताओं के दो फाड़ होने को लेकर आपसी बगावत तेज होने लगा है।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक भाजपा से बागी बनकर चुनाव जीते निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा में आ चुके हैं। केवल औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन उनके समर्थकों को मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनयन को लेकर पिक्चर साफ है। इसी को लेकर पूर्व विधायक भाजपा संगठन से नाराज हैं और बगावती मुड़ बना चुके हैं। इधर जानकी यादव ने चलकुशा में सात फरवरी को आयोजित कार्यकर्ताओं के मिलान सह वनभोज कार्यक्रम में कहा है कि भाजपा नीति, सिद्धांत और विचारों से भटक चुकी है। कहा है कि विरोधियों को मंडल अध्यक्ष पद से संगठन के नेता नहीं हटाते और रायशुमारी के नाम में से अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो स्वतंत्र निर्णय लिया जाएगा। हालांकि पूर्व विधायक जानकी यादव जेवीएम के टिकट पर चुनाव जीतकर विस पहुंचे और रघुवर सरकार को मजबूत कर भाजपा में शामिल हुए। लेकिन अब संगठन इन्हें नजरअंदाज कर दिया है। ए वजह से काफी नाराज बताए जा रहे हैं। बहरहाल बरकट्ठा भाजपा में जो भी राजनीतिक परिदृश्य भविष्य में होगा। लेकिन फिलहाल भाजपा कार्यकर्ताओं और संगठन में यहां दो फाड़ हो चुका है।

Related Articles

Back to top button