Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेश

बरकट्ठा: चेचकपी पंचायत में मेडिकेटेड मच्छरदानी का किया गया वितरण .

फोटो : लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण करते प्रधान रीता सिंह समेत अन्य

 

बरकट्ठा:  बरकट्ठा प्रखंड के अन्तर्गत चेचकपी पंचायत के ग्राम धोवारी में पंचायत प्रधान रिता सिंह ने मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया।वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य चिंता देवी और समाजसेवी मनोज मुर्मू मौजुद थे। मनोज मुर्मू ने लोगों से कहा की झारखंड सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय के माध्यम से लोगों को मेडिकेटेड मच्छरदानी का दिया जा रहा है। ताकि जानलेवा बीमारी से बचा जा सके। प्रधान रीता सिंह ने कहा कि मच्छर के काटने से मलेरिया, डेंगू जैसे जानलेवा बिमारी होती है। इसलिए सभी ग्रामीण मेडिकेटेड मच्छरदानी का प्रयोग करें बिमारी से बचें। मौके पर सहिया सुनिता देवी,जलसहिया मंजू देवी, ललन कुमार सिंह,तालो मांझी,मंगरी देवी,नोमीनो देवी,अनु देवी,सुनिला देवी,गंगिया देवी,भुनेशवरी देवी,शांत़ी देवी,आरती देवी,फुलवा देवी,किशुन बास्के,मुरली सिंह,भीम सिंह,महेश बास्के समेत आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button