बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग से हड़कंप: गोलगप्पा खाने से कई बच्चे बीमार, एक की मौत
गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोलगप्पा खाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक बच्चे की मौत हो गई

बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग से हड़कंप: गोलगप्पा खाने से कई बच्चे बीमार, एक की मौत
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटों गांव में फूड पॉयजनिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गोलगप्पा खाने के बाद कई बच्चे बीमार पड़ गए। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक बच्चे की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

घटना के बाद सभी बीमार बच्चों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। आज जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर इलाजरत बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

हालांकि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दावा कर रहा है, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिजनों को प्रावधान के तहत शीघ्र मुआवजा दिया जाए। साथ ही अस्पताल में भर्ती बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इस दौरान जिलाध्यक्ष गिरिडीह महानगर रंजीत राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नू कांत, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला मंत्री सुरेश मंडल, बजटों के मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र वर्मा, पंचायत समिति सदस्य घनश्याम वर्मा, पूर्व मुखिया दिलचंद वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फिलहाल पूरे मामले ने प्रशासन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं ग्रामीणों में भी भय और आक्रोश व्याप्त है।




