बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख से अधिक की संपत्ति पर किया हाथ साफ, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के करबला रोड जेपी नगर में चोरों ने बीती रात एक बंद घर को निशाना बनाकर घर में रखें सोने – चांदी के जेवरात, नगदी किचन सेट समेत कुल पांच लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद भुक्तभोगी ने नगर थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची ओर मामले की जांच – पड़ताल में जुट गयी. घटना के बाबत भुक्तभोगी अमित कुमार ने बताया की उनका जेपी नगर करबला रोड़ में अपना मकान है, शनिवार को वह अपनी बहन के घर कोडरमा चले गए थे, आज सुबह जब वापस घर पहुंचे तो देखा की घर के में गेट का दरवाजा टुटा हुआ था ओर खिड़की भी टूटी हुई थी, इसके बार उन्होंने हो – हल्ला किया तप आस – पास के लोग मौक़े पर पहुंचे ओर जब फिर घर के अंदर जाकर देखा तो देखा की घर के अन्दर का सारा सामान बिखरा हुआ था ओर गोदरेज का ताला भी टुटा हुआ था,

जब सारे कमरे की तलाशी ली तो देखा की अलमीरा में रखा हुआ नगदी करीब 50-60 हजार रुपया, सोने – चांदी के जेवरात समेत समेत किचेन का सारा सामान समेत कुल पांच लाख से अधिक की संपत्ति चोरों ने गायब कर ली थी, बताया की उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौक़े पर पहुंची ओर मामले की छानबीन में जुट गयी.