Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीति

प्रखंड मुख्यालय में झामुमो की बैठक सम्पन्न,पार्टी मजबूती को लेकर हुई चर्चा….

प्रखंड मुख्यालय में झामुमो की बैठक सम्पन्न,पार्टी मजबूती को लेकर हुई चर्चा….


बरकट्ठा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में झामुमो प्रखंड इकाई कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित मंगलवार को की गई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी की अध्यक्षता व संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो जिला अध्यक्ष शंभुलाल यादव, विशिष्ट अतिथि जिला प्रवक्ता नीलेश पाठक, जिला संगठन मंत्री संजय कुमार राय शामिल थे। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में

झामुमो पार्टी संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में प्रचार प्रसार कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में 13मार्च को ग्रामीणों कि समस्या हेतु शिविर का आयोजन की जाएगी। और पार्टी स्थापना दिवस हजारीबाग में 4 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस बैठक में प्रखंड सचिव राजाराम मांझी, प्रखंड उप सचिव निजाम अंसारी, रतन लाल चोधरी, हरिलाल प्रसाद, मथुरा प्रसाद, लीलाधारी साव, महेश मुर्मू, राजू मुर्मू, रति मांझी, युगेश्वर पांडेय, हरिहर कुमार साहू, मोहन महतों, सुरेंद्र प्रसाद समेत दर्जनों लोग बैठक में शामिल थे।

Related Articles

Back to top button