
संयुक्ता न्यूज डेस्क
गिरिडीह – औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर के मंझलाडिह की सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में बड़ी घटना . जिसमें दो मजदूर शाहबुद्दीन और नजरूल की मौत हो गयी. इस हादसे में कई घायल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की असंका बात कही जा रही है. फिलहाल दोनों के शव को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया.
वहीं एक घायल महिला का इलाज इसी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सर्वमंगला कूट फैक्ट्री के चारों तरफ चहारदीवारी खड़ी की जा रही थी. इसी दौरान अर्धनिर्मित दीवार धंस गयी. जिसमें नजरूल और शाहबुद्दीन की मौत मौके पर हो गयी,




