पौटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज की ओर से आगामी 6 दिसंबर 2026 को होने वाली विशुवा करम मिलन महोत्सव को लेकर शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को एक तैयारी बैठक का आयोजन. किया गया.
पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को आदिवासी भूमिज समाज की ओर से जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में आगामी 6 दिसंबर 2026 को होने वाली दिशुवा करम महोत्सव सह पांचवा मिलन समारोह के लिए पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।

पौटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में आदिवासी भूमिज समाज की ओर से आगामी 6 दिसंबर 2026 को होने वाली विशुवा करम मिलन महोत्सव को लेकर शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को एक तैयारी बैठक का आयोजन. किया गया.
अभिजीत सेन.
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका के तेंतला फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को आदिवासी भूमिज समाज की ओर से जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में आगामी 6 दिसंबर 2026 को होने वाली दिशुवा करम महोत्सव सह पांचवा मिलन समारोह के लिए पूर्व तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। . इस बैठक में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का सफल संचालन. शांति. सुरक्षा और व्यवस्था के लिए 12 विभाग में बांटा गया।

जिसमें संचालन समिति. स्वागत समिति. भोजन व्यवस्था समिति. संपूर्ण निगरानी समिति. रजिस्ट्रेशन समिति. चंदा समिति. गाड़ी के रखरखाव के लिए समिति और मुख्य सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए समिति का गठन हुआ। इस बैठक में सभी के द्वारा अनुमानित किया गया कि इस उत्सव में लगभग 50.000 लोगों की भागीदारी होगी।

जैसे कि उड़ीसा पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्य से संस्कृतिक (करम शुशुन)टीमों की भागीदारी होगी जो कि असम. बिहार. त्रिपुरा. अरुणाचल प्रदेश से प्रतिनिधियों के रूप में भागीदारी होने का आशा व्यक्त किया जा रहा है.। अगला तैयारी बैठक 19 नवंबर 2026 को तेंतला फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी।
इस बैठक में आदिवासी भूमिज समाज सलाहकार समिति के सदस्य सह कालिकापुर तरफ के तरफ सरदार. सिद्धेश्वर सरदार. पोटका तरफ सरदार हरीश सिंह भूमिज. आदिवासी भूमिज समाज के अध्यक्ष जयपाल सिंह सरदार. मानिक सरदार. अंगद सरदार. सुखदेव सरदार. बसंती सरदार. सुबोध सरदार. मानसिंह सरदार. दीपक सरदार. बलराम सरदार. कमलिनी सरदार. पूजा सरदार. प्रिया सरदार. माया रानी सरदार. गुलाब सिंह सरदार आदि उपस्थित रहे।




