Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पोषण माह के अवसर पर पोटका प्रखंड सभागार में सेंट्री फर् वर्ल्ड सॉलिडेरिटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका, एवं कुपोषण उपचार केंद्र पोटका के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।

पोषण माह के अवसर पर 29 सितंबर 2025 को पोटका प्रखंड सभागार में सेंट्री फर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी (CWS), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटका एवं कुपोषण उपचार केन्द्र पोटका के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पोषण माह के अवसर पर पोटका प्रखंड सभागार में सेंट्री फर् वर्ल्ड सॉलिडेरिटी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका, एवं कुपोषण उपचार केंद्र पोटका के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पोषण माह के अवसर पर 29 सितंबर 2025 को पोटका प्रखंड सभागार में सेंट्री फर वर्ल्ड सॉलिडेरिटी (CWS), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोटका एवं कुपोषण उपचार केन्द्र पोटका के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी महाकुड़ एम टी सी में भर्ती बच्चों को हाजींग कीट दिये साथ ही उपस्थित माताओं एवं किशोरियों को संबोधित करते हुए कुपोषण मुक्त भारत बनाने का संकल्प दिलवाये।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ ही सच्चा धन है, हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों का को लैब टेकिनिशियन बबुलू महतो, ए एन एम रीता मुर्मू, और ए एन एम सपना कुजुर जी द्वारा हीमोग्लोबिन, शुगर एवं ब्लड प्रेशर (BP) की जांच की गई।एम टी सी प्रभारी सुकांत सीट ओर काउंसलर ममता महतो द्वारा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं पोषण पर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में माताओं के द्वारा वन उपज आधारित खाद्य सामग्री रेसिपी डेमोंस्ट्रेशन ओर प्रदर्शनी लगाये जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
इस मौके पर एम टी सी इन्चार्ज , ए एन एम पुष्पा कुजूर, एनएम लक्ष्मी सामंत, सी डब्ल्यू एस कार्यकर्ता बसंती सरदार, डोवो चाकिया, सविता सोरेन, मानसी, ब्लॉक संयोजक बिंदु सोरेन एवं दुर्गा रानी मंडल, बांगी सोरेन, सरिता सोरेन, ललिता सरदार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ा बाँधुआ, छोटा बंधुआ, रोलाडीह, सरमन्दा टांगरसाई लगभग 10 गाँव के महिलाओं और किशोरियों ने भाग लेकर पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की। अंत में सामूहिक रूप से स्वस्थ एवं कुपोषण-मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button