Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पोटका में 30 बेड वाला नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ किया गया पुजा अर्चना।

पूर्वी सिंहभूम पोटका के नवनिर्मित 30 बेड वाले नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सी एच सी) भवन का सोमवार 15 -12- 2025 को प्रभारी डॉक्टर रजनी महाकुड़ के द्वारा, पंडित दिलीप पंडा की उपस्थिति में भग्य तरीका से पूजा अर्चना किया गया।

पोटका में 30 बेड वाला नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का, डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में विधि विधान के साथ किया गया पुजा अर्चना।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

पूर्वी सिंहभूम पोटका के नवनिर्मित 30 बेड वाले नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र( सी एच सी) भवन का सोमवार 15 -12- 2025 को प्रभारी डॉक्टर रजनी महाकुड़ के द्वारा, पंडित दिलीप पंडा की उपस्थिति में भग्य तरीका से पूजा अर्चना किया गया। जीसका विधिवत उद्घाटन बाद में किया जाएगा।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रजनी महाकुड़ ने बताया कि खरमास को देखते हुए फिलहाल नए भवन का पूजा अर्चना किया गया है। पुराने भवन से धीरे धीरे सामानों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद सांसद, विधायक से स्वीकृति लेने के उपरांत भवन का विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा।

जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य लोग तथा आसपास के ग्रामीणों को आमंत्रित किया जाएगा। डॉ महाकुर ने बताया कि भवन बन जाने के बावजूद अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है।

जिसके लिए विभागीय प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ सुकांत सीट, डॉ सत्यनारायण भगत, डॉ आनंद कुमार, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ रणजीत पंडा, बीपीएम अनामिका कुमारी, मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सुजीत कुमार के अलावा अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button