Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़
पोटका खड़ीयासाई में बालू स्टॉक पर उठे सवाल।
कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि एनजीटी के आदेश का खुला उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है।

पोटका खड़ीयासाई में बालू स्टॉक पर उठे सवाल।
जमशेदपुर /पोटका
कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि एनजीटी के आदेश का खुला उल्लंघन करते हुए क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार किया जा रहा है। उन्होंने कहा पोटका के खड़ियासाई स्थित अंचल कार्यालय के समीप करीब 12,000 सीएफटी बालू स्ट्राक मिलने से सवाल उठ रहा है।

कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने विभाग ओर बालु कारोबारीओ के बीच मिली भगत का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की ओर उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में विकास जरूरी है लेकिन प्राकृतिक संसाधनों दोहन करना उचित नहीं है । प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़छाड़ करने में संयम वर्तना चाहिए।



