पोटका के लेखक एवं शिक्षाविद् विकास कुमार भकत की अंग्रेज़ी भाषा पर आधारित चार द्विभाषीय पुस्तकों का प्रकाशन।
पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव निवासी लेखक, शिक्षाविद् एवं अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षक विकास कुमार भकत द्वारा लिखित अंग्रेज़ी भाषा एवं व्याकरण पर आधारित चार महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन राइटर नेस्ट पब्लिकेशन, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा किया गया है।

पोटका के लेखक एवं शिक्षाविद् विकास कुमार भकत की अंग्रेज़ी भाषा पर आधारित चार द्विभाषीय पुस्तकों का प्रकाशन।
अभिजीत सेन ।
जामसेदपुर / पोटका
पोटका प्रखंड अंतर्गत शंकरदा गांव निवासी लेखक, शिक्षाविद् एवं अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षक विकास कुमार भकत द्वारा लिखित अंग्रेज़ी भाषा एवं व्याकरण पर आधारित चार महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन राइटर नेस्ट पब्लिकेशन, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा किया गया है। ये चारों पुस्तकें हिंदी एवं अंग्रेज़ी की द्विभाषीय शैली में तैयार की गई हैं, ताकि हिंदी भाषी पाठकों को अंग्रेज़ी भाषा सीखने, समझने, पढ़ने, लिखने तथा बोलने में सहजता हो।
इन पुस्तकों का उद्देश्य अंग्रेज़ी भाषा के प्रति विद्यार्थियों एवं आम पाठकों की झिझक दूर करना, उनकी भाषाई समझ विकसित करना तथा अंग्रेज़ी में संवाद करने का आत्मविश्वास बढ़ाना है। विशेष रूप से हिंदी माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, अंग्रेज़ी शिक्षकों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों तथा स्वाध्याय के माध्यम से अंग्रेज़ी सीखने के इच्छुक लोगों के लिए ये पुस्तकें उपयोगी सिद्ध हो सकती हैं।
प्रकाशित चारों पुस्तकों का परिचय

1. अंग्रेज़ी कैसे बोलें
यह पुस्तक अंग्रेज़ी बोलना सीखने के इच्छुक पाठकों के लिए एक व्यावहारिक द्विभाषीय मार्गदर्शिका है। इसमें बोलचाल की अंग्रेज़ी, दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले वाक्य, सामान्य संवाद, उपयोगी शब्दावली, उच्चारण संबंधी सुझाव तथा व्यावहारिक अभ्यास को महत्त्व दिया गया है। इसका उद्देश्य पाठकों को सरल तरीके से अंग्रेज़ी बोलने का अभ्यास कराना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
2. अंग्रेज़ी व्याकरण की व्यावहारिक मार्गदर्शिका
यह पुस्तक अंग्रेज़ी व्याकरण के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं व्यवस्थित ढंग से समझने में सहायक है। इसमें व्याकरण के नियमों, वाक्य संरचनाओं, हिंदी अर्थों, उदाहरणों, सामान्य भाषाई त्रुटियों तथा अभ्यास संबंधी सामग्री को महत्त्व दिया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
3. अंग्रेज़ी–हिंदी उच्चारण की व्यावहारिक मार्गदर्शिका
अंग्रेज़ी भाषा सीखने में सही उच्चारण का विशेष महत्त्व है। इस पुस्तक में अंग्रेज़ी की ध्वनियों, ध्वन्यात्मक लिप्यंतरण हिंदी में उच्चारण-संकेत, शब्दाघात तथा ब्रिटिश, अमेरिकी और भारतीय अंग्रेज़ी उच्चारण से संबंधित विषयों को समाहित किया गया है। इसके अतिरिक्त, सामान्यतः गलत उच्चारित किए जाने वाले शब्दों और उनके सही उच्चारण को समझने में भी यह पुस्तक सहायक है।
4. 251 एंग्लो–हिंदी वाक्यांश एवं मुहावरे
यह पुस्तक अंग्रेज़ी के प्रचलित वाक्यांशों एवं मुहावरों के अर्थ, उनके प्रयोग और व्यावहारिक उदाहरणों पर आधारित है। इसमें अंग्रेज़ी के ऐसे उपयोगी अभिव्यक्तिपरक वाक्यांशों और मुहावरों को शामिल किया गया है, जिनका दैनिक बातचीत एवं प्रभावशाली संवाद में महत्त्वपूर्ण स्थान है। हिंदी अर्थों और उदाहरणों के माध्यम से पाठक अंग्रेज़ी अभिव्यक्तियों का सही संदर्भ एवं प्रयोग समझ सकते हैं।
चारों पुस्तकों की सबसे बड़ी विशेषता इनकी द्विभाषीय प्रस्तुति है। अंग्रेज़ी विषयवस्तु को हिंदी के सहयोग से समझाने का प्रयास किया गया है, जिससे हिंदी भाषी पाठकों के लिए अंग्रेज़ी सीखने की प्रक्रिया अधिक सहज और व्यावहारिक बन सके।
इन पुस्तकों में भाषा की सरलता, स्पष्ट व्याख्या, उपयोगी उदाहरणों और अभ्यास पर विशेष ध्यान दिया गया है। ये पुस्तकें केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रहकर अंग्रेज़ी भाषा के व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने में भी सहायक हैं।
अंग्रेज़ी के शिक्षक इन पुस्तकों का उपयोग शिक्षण एवं अध्ययन-सामग्री के रूप में कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी व्याकरणिक समझ, शब्द-ज्ञान, उच्चारण और संवाद-कौशल को बेहतर बनाने के लिए इनसे लाभ उठा सकते हैं। वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेज़ी भाषा की आधारभूत एवं व्यावहारिक समझ विकसित करने में ये पुस्तकें उपयोगी हैं।
विकास कुमार भकत एक लेखक, कवि, उपन्यासकार, शिक्षाविद् एवं अंग्रेज़ी भाषा के शिक्षक हैं। वे ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार तथा गुणवत्तापूर्ण अंग्रेज़ी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनका मानना है कि अंग्रेज़ी भाषा केवल किसी विशेष वर्ग तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को भी इसे सीखने के समान अवसर मिलने चाहिए।
इसी उद्देश्य से वे शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। उनकी लेखनी का प्रमुख उद्देश्य ज्ञान का प्रसार करना, भाषा संबंधी कठिनाइयों को सरल बनाना तथा विद्यार्थियों में अध्ययन के प्रति रुचि और आत्मविश्वास विकसित करना है।
राइटर नेस्ट पब्लिकेशन, गुरुग्राम (हरियाणा) द्वारा प्रकाशित विकास कुमार भकत की ये चारों पुस्तकें अब अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाइन पुस्तक-विक्रय मंचों पर पूरे भारत में उपलब्ध हैं। देश के विभिन्न राज्यों के पाठक इन पुस्तकों को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
विकास कुमार भकत की इन चार पुस्तकों का प्रकाशन ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक एवं शैक्षणिक योगदान देने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इन पुस्तकों के माध्यम से उनका प्रयास है कि अंग्रेज़ी सीखने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ और व्यावहारिक बनाया जाए, ताकि भाषा संबंधी कठिनाइयाँ विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रगति में बाधा न बनें।
लेखक द्वारा प्राप्त रॉयल्टी गरीब अनाथ बच्चों के शिक्षा में दान किया जायेगा।



