सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया गया आयोजन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन
सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का किया गया आयोजन केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया उद्घाटन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत शनिवार को गिरिडीह झंडा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के जीवन संघर्ष, विचारधारा और उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए गए कार्यों को रेखांकित किया गया।

उद्घाटन के बाद मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने “हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी” का नारा बुलंद किया, जिससे माहौल देशभक्ति के जोश से गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे,सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव,प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा,महेंद्र वर्मा,सुरेश मंडल, मुकेश जालान,कामेश्वर पासवान,नवीन सिन्हा,संदीप दंगेच,देवनाथ राणा,विवेक गुप्ता उर्फ विक्की,भाजपा महिला मोर्चा शालिनी वैश्यकियार,समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन दर्शन से प्रेरित करना और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उन्हें जागरूक करना बताया गया।



