Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की।

पलामू : पूर्व मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश कुमार सिंह ने देवघर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पलामू तथा झारखंड की राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और राष्ट्रीय अध्यक्ष से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का उल्लेख करते हुए देवरी से देवीपुर के बीच सोन नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास, आवागमन तथा स्थानीय जनता की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि श्री नड्डा के मार्गदर्शन में झारखंड में भाजपा का संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और राज्य में भाजपा की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। श्री सिंह ने विश्वास जताया कि आगामी सरकार झारखंड में भाजपा की ही होगी।

कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता और सिपाही के रूप में जो भी जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button