Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिव्यांगों के प्रमाण पत्र पी एल वी ने उनके घर तक पहुंचाए

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा तीन दिव्यांग शाहारजुड़ी गांव के पुंड़गी हेंब्रम, चंदनपुर के जवना मुर्मू ,सरस्वती टुडू को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उनके घर तक पहुंचा दिए गए

दिव्यांगों के प्रमाण पत्र पी एल वी ने उनके घर तक पहुंचाए

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा तीन दिव्यांग शाहारजुड़ी गांव के पुंड़गी हेंब्रम, चंदनपुर के जवना मुर्मू ,सरस्वती टुडू को दिव्यांगता प्रमाण पत्र उनके घर तक पहुंचा दिए गए

एक माह पूर्व इन तीनों दिव्यांगों को सदर अस्पताल जमशेदपुर ले जा कर पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा ही विभागीय डॉक्टरों से इनके जांच कराए गए थे

और जांच के एक माह बाद इनके प्रमाण पत्र भी डालसा के पी एल वी के द्वारा ही लाए गए थे।जो भी पेंशन से छूटे हैं उनको अब विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ दिलाने में भी मदद किया जाएगा।

दिव्यांगों के परिजनों को पेंशन की स्वीकृति हेतु जरूरत के सारे दस्तावेज के साथ लीगल एड क्लिनिक पोटका में संपर्क करने के लिए कहा गया।अपने घर में प्रमाण पत्र पा कर दिव्यांगजनों ने डालसा का एवं उसके कार्यरत पी एल वी का आभार व्यक्त किया।मौके तीनों दिव्यांगों के साथ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी एवं समाज सेवी जादू हेंब्रम मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button