Breaking Newsझारखण्ड

पूर्व उपमुखिया की शव यात्रा में शामिल हुऐ पूर्व विधायक

त्रिभुवन का निधन समाज के अपूरणीय क्षति :- पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव

संवाददाता बरकट्ठा:-प्रखंड क्षेत्र अंतगर्त बेडोकला पंचायत के पूर्व उपमुखिया त्रिभुवन साव का निधन रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव बेडोकला पहुँचकर मृतक के परिजनों से मिले व ढाढ़स बंधवाया। साथ ही शव यात्रा में शामिल हुऐ। पूर्व विधायक यादव ने कहा कि स्व साव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वह गरीबों की मदद में हमेशा तत्पर रहते थे। साथ ही साथ सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाया करते थे। ततपश्चात पूर्व विधायक यादव, बरकट्ठा प्रखंड के तुइयो पंचायत के ग्राम माधोपुर निवासी स्व अमृत महतो के अंतिम यात्रा में शामिल होकर गहरी शोक संवेदना प्रकट किया। शव यात्रा में शामिल चलकुशा प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव, पूर्व मुखिया मुरली पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, युवा नेता आलोक सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि सेवाटांड दशरथ यादव, पूर्व मुखिया सुखदेव यादव, प्रभु यादव, पूर्व मुखिया सरयू यादव, जीवलाल साव, मदन साव, भीम साव, मुमताज अंसारी, यूसुफ अंसारी, देवीलाल यादव, ईश्वर साव, धीरेंद्र बैठा, रामचंद्र साव, रामप्रवेश साव, विनोद यादव, तुलसी यादव समेत आदि ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles

Back to top button