Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

नगर निगम परिसर में शान से लहराया तिरंगा, महापौर प्रमिला मेहरा ने दी सलामी

गिरिडीह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित नगर निगम परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

नगर निगम परिसर में शान से लहराया तिरंगा, महापौर प्रमिला मेहरा ने दी सलामी

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गिरिडीह के ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित नगर निगम परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यहां नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान उप महापौर सुमित कुमार, नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा समेत विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर नगर निगम परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा।

Related Articles

Back to top button